Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डोंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधायक हर्षिता बघेल के प्रयासों से सिंगारपुर सिंचाई कार्य को मिली करोड़ो की मंजूरी

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार, नहरों के रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य के लिए ₹4 करोड़ 98 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

बताया गया है कि, यह स्वीकृति डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल के प्रयासों के बाद मिली है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। नहरों के सुधार से सिंचाई सुविधा बेहतर होने के साथ कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्वीकृति की जानकारी के बाद नागलदाह के सरपंच प्रतिनिधि संजय सिंह नादम सहित ग्रामीणों ने विधायक निवास पहुंचकर हर्षिता स्वामी बघेल से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। ग्रामीणों ने सिंचाई सुविधा के विस्तार को किसानों और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक का आभार जताया।

Exit mobile version