Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

9 वां त्रिदिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक अधिवेशन आयोजित

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) का 9वां त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 5 से 7 अक्टूबर तक जयपुर स्थित केशव विद्यापीठ,जामडोली में आयोजित किया जा रहा है।इस तीन दिवसीय अधिवेशन में बिहार सहित देशभर के 29 राज्यों से लगभग 3200 शिक्षक प्रतिनिधि भाग ले रहे है।’शिक्षक राष्ट्र के लिए’ इस अधिवेशन का विषय है।जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता,राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और शिक्षक की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया।अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में गुरु और शिष्य की महान परंपरा रही है।गुरु अपने शिष्य का सच्चा मार्गदर्शक,मित्र और पथ प्रदर्शक होता है।युवा के जीवन को दिशा देने का कार्य शिक्षक का है।शिक्षक हमारे राष्ट्र में प्रारंभ से ही राष्ट्र निर्माता की भूमिका में रहे हैं।विद्यार्थियों को रोजगार परक एवं कौशल विकास की शिक्षा देने की दिशा में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए सरकार कृत संकल्प है।शिक्षकों की किसी भी समस्या को सरकार अपनी समस्या मान कर उसके शीघ्र समाधान की दिशा में काम करेगी। लइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की स्मारिका एवं हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक तथा संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। यह केवल एक सम्मेलन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने की प्रति कृतसंकल्प है हमने चार लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी उस दिशा में हम सफल रहें हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक देशव्यापी संगठन है जो प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय शिक्षा के मंदिरों में अपने शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के मूल्यों की स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी।

 


इस अधिवेशन में बिहार के वैशाली,समस्तीपुर,बेगूसराय,दरभंगा,सीतामढ़ी,गोपालगंज,मुंगेर,पटना आदि जिलों से महासंघ के अध्यक्ष,महामंत्री,उपाध्यक्ष आदि के साथ महासंघ के प्रदेश कार्यकरणी के प्रदेश महामंत्री,संगठन मंत्री संजय कुमार आजाद,अतिरिक्त महामंत्री सुधांशू शेखर पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायन राय,प्रदेश सचिव अभय कुमार आदि शामिल हो रहे है।प्रदेश महामंत्री ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विभिन्न कुलपति और प्रमुख शिक्षाविद के साथ जूना अखाड़ा के स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज,राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 नारायणलाल गुप्ता,राष्ट्रीय महामंत्री प्रो0 गीता भट्ट,राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर आदि उपस्थित रहे।अधिवेशन स्थल पर महासंघ की संगठन यात्रा से सम्बंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।जिसमे बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यो में आयोजित कार्यक्रमो एवं आंदोलनों ने सम्बंधित चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सांसद मंजू शर्मा की उपस्थिति में उद्घाटन किया।इस अधिवेशन में देश के तीन शिक्षकों को ‘अखिल भारतीय शिक्षा भूषण शिक्षक सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।इस वर्ष यह सम्मान प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा (राजस्थान), प्रो. सुषमा यादव (दिल्ली) और वी0 जे0 श्रीकुमार (केरल) को दिया जाएगा। सम्मानित शिक्षकों को 1 लाख नकद, प्रशस्ति पत्र और चांदी की प्लेट दिया जाएगा।

Exit mobile version