Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

94वें के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी हुए 94 साल के उनके जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में  दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई

आज जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी 94 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको खास अंदाज में बधाई दी. पीएम मोदी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पृथ्वीराज रोड स्थित लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने पहले ट्वीट कर दी थी बधाई
बतादे की इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्होंने कहा, ‘सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा. विद्वता और बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।
केक काटकर मनाया बर्थडे
पीएम नरेंद्र मोदी, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणीके घर पहुंचकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान वेंकैया नायडू ने लाल कृष्ण आडवाणी का हाथ पकड़कर केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी।
Exit mobile version