बस्तर : भारत सरकार द्वारा संरक्षित वन्य जीव की सूची में शामिल यह पैंगोलिन की तस्करी करते हुए 3 तस्करों को वन विभाग टीम ने गिरफ्तार किया गया है और वहीं 13 आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश जारी है। बता दे की राज्य ओडिशा में सीमा से लगे हुए कोलावल इलाके में विलुप्त प्रजाति पैंगोलिन के तस्करी करने की सूचना वन विभाग को मुखबिर से मिली थी।
वन विभाग ने 2 टीम का तत्काल गठन कर कार्रवाई के लिए रवाना कर दिया, बता दे की जिसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए वन विभाग टीम ने 9 घंटे के अंदर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, बता दे की इस कार्रवाई में टीम ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे की अन्य तस्करो मौके से फरार हो गए 13 आरोपी तस्कर की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक तस्करों के कब्जे से मिले वन्य जीवित पैंगोलिन जिसका वजन 17 किलो था उसकी कीमत 10 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही थी, बता दे की तस्करों ने सौदा किया गया था। वहीं विलुप्त प्रजाति इंडियन पैंगोलिन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है, यही वजह थी कि लगातार ओडिशा छत्तीसगढ़ बॉर्डर में पैंगोलिन की तस्करी की घटना सामने आते रहती है, क्षेत्रों में लगातार वन विभाग तस्करों से पैंगोलिन को जब्त करने में सफलता हासिल की है, जिसे सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया है।
