
गरियाबंद
ब्रेकिंग……नक्सल मोर्चे पर गरियाबंद पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।
5–5 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
आत्मसमर्पण करने वालों में एक पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं, दोनों एरिया कमेटी मेंबर (ACM) बताए जा रहे हैं।
गरियाबंद पुलिस की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने आज गरियाबंद के उप पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को भी 7 नक्सलियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया था।
वर्ष 2025 में अब तक कुल 19 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक पूरे मामले का खुलासा करेंगे।