Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जंगलपुर की कुमकुम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

* हायरसेकंडरी स्कूल जंगलपुर की कुमकुम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित…
* बनारस में आयोजित राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी क्रीडा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व…

राजनांदगांव :  शहीद पूर्णानंद साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर की छात्रा कुमकुम पिता श्री राधेलाल साहू का चयन राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी क्रीडा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

संस्था के प्राचार्य पूनाराम यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि व्यायाम शिक्षक मनीष कुमार पांडेय, तीरंदाजी प्रशिक्षक राहुल साहू और भोपेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में उक्त छात्रा ने कोंडागांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में अंडर -14 आयु वर्ग में प्रथमस्थान अर्जित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

कुमकुम की इस शानदार उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल गौतम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर एल पात्रे, प्राचार्य पूनाराम यादव जनपद उपाध्यक्ष मनीष साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जंगलपुर सरपंच भूपेंद्र कुमार साहू, उप सरपंच देवनारायण साहू, रामपुर सरपंच यतीश सिन्हा, शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, सदस्यगण तथा शाला के व्याख्याता बी एल साहू, श्रीमती क्षिप्रा चंदेल, श्रीमती भारती साहू, सुरेश कुमार साहू, श्रीमती बिंदु तिवारी, श्रीमती मीनाक्षी सांडेकर, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती ज्योति वैष्णव, श्रीमती प्रीति नागेश्वर, श्रीमती नमिता गौतम, श्रीमती अंजना साहू, श्रीमती ज्योति प्रभा साव, श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन, अजहर इकबाल, उमाशंकर साहू, शुभेन्द्र कुमार शर्मा, कमलेश साहू, वेंकटेश कीरेंद्र, अशोक निर्मलकर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Exit mobile version