Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मास्टर चाबी से चुराए 80 बाइक, दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गैंग

दुर्ग :  दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गैंग, जो की कई राज्यों में 80 से ज्यादा बाइक चोरी कर चुका है। दुर्ग पुलिस के 4 थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई 9 से ज्यादा दुपहिया वाहनों (two wheelers) की चोरी के मामले में इन चोरों को पुलिस ने आखिर कार पकड़ ही लिया। जिनके पास से 6 लाख 64 हजार के मूल्य की 9 गाड़ियां जब्त की है।

बता दे की यह तीनों चोर इससे पहले कई बार बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं और जेल से छूटने के बाद यह फिर अपने पुराने धंधे में लग जाते थे। चोरों के पास एक मास्टर चाबी थी। जिसे वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई गाड़ियों में ट्राई करते रहते थे। और जिस गाड़ी का लॉक खुल जाता था उसे लेकर वे भाग जाते थे। इन गाड़ियों को भी सारंगढ़ में जाकर 8 से 10 हजार रुपये में बेचते थे और कई गाड़ियां नंबर प्लेट हटाकर चलाया करते थे।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अभिषेक पल्लव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाटन की सीएससी से हुई बाइक की चोरी के बाद CCTV फुटेज निकाले गए और उसमें कुछ संदेही नजर आए पतासाजी करने के बाद इनकी पहचान आदतन चोरों के रूप में हुई जो कुछ दिन पहले जेल से छूटे थे। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ पाटन सुपेला पदमनाभपुर और मोहन नगर थाना की टीम ने पतासाजी की जिसके बाद चोरों का गैंग दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा।

Exit mobile version