Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गैस चूल्हा के नीचे बैठा था 8 फिट मोटा अजगर

कोरबा : कोरबा शहर अंतर्गत राजीव विहार रामपुर क्षेत्र में निवासी शांति लाल राठिया के घर में उस लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया जब उन्हे पता चला कि उनके रसोई घर में गैस चूल्हा के नीचे बड़ा अजगर बैठा हुआ था। देर रात 3 बजे राठिया जब लघु शंका के लिए उठा तो उसने आठ फीट मोटे अजगर सर्प को घर के अंदर घुसते देखा।

अजगर को देखते-देखते हो गई सुबह : घर के लोग विशाल अजगर को देखकर बहुत डर गए। और अजगर भयानक रूप को देखते हुए उसे हटाने में घर वालों की हिम्मत नहीं जुटा पाई। धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए रसोई में गैस चूल्हा के नीचे जाकर बैठ गया। राठिया का पूरा परिवार डर के कारण सो ही नहीं पाया।  और अजगर को देखते-देखते सुबह हो गई। सुबह होते ही जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई। जिन्होने सूझबूझ से उसे बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

Exit mobile version