Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

8 लड़को ने की घर जलाने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, बदला लेने के लिए घटना को दिया अंजाम

दुर्ग : जिले में एक घर में डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 30 अप्रैल 2025 की है। आरोपी अनीष यादव (25) ने विवाद के बाद बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। यह मामला सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, संजू तिवारी के भाई और दोस्तों ने राहुल सिंह को चाकू मारा था। जिसका उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा था। इसी दौरान 8-10 लड़कों ने उनके घर पर डीजल फेंककर आग लगाने की कोशिश की थी। पीड़ित ने यह बताया कि, चार लोगों के हाथ में चाकू था और कुछ लोग डीजल से आग लगाने के लिये अन्य वस्तुयें रखकर आक्रामक रूप से एकत्रित हुए थे।

 

 

वह लोग कह रहे थे कि तुम लोगों ने राहुल भाई को मारा है। हमें बजरंगी भाई ने तुम सब को जलाकर मारने के लिए भेजा है। जिसके पश्चात शोर सुनकर मोहल्ले वाले निकले तो वे सभी लोग वहां से भाग गये। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस की शीघ्र कार्रवाई में 2 आरोपी और 8 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, उनके कब्जे से चाकू, डीजल का जरकिन भी जब्त हुआ है।

Exit mobile version