रायपुर : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वे स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री एम.एल.नथानी (छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट जी एस टी डिपार्टमेंट से सेवानिवृत), अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय (सहकार भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता), विशेष अतिथि श्री किशोर तारे (साहित्यकार एवं इतिहासकार), श्रीमती कल्पना चौबे (सदस्य), डॉ अजय कुलश्रेष्ठ (मां सरस्वती बालकल्याण समिति के सदस्य), श्रीमती उत्तरा वर्मा (बालिका विभाग के प्राचार्या), श्री गिरीश चंद्र वर्मा (बालक विभाग के प्राचार्य), समस्त आचार्य एवं दीदीया समस्त भैय्या बहन एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया 79वे स्वतंत्रता दिवस समारोह
