Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आजादी की 75 वी वर्षगांठ देश के गौरव का क्षण

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद : जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री श्रवण सतपथी ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने देशवासी जिला वासी क्षेत्रवासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।

तत्पश्चात उन्होंने ने कहा कि आज देश के आजादी को 75 वर्ष पूर्ण हो गए, यह पूरे देश के लिए एक स्वर्णिम और गौरव का क्षण है इस स्वर्णिम अवसर पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है, यह अवसर हमें हमारे देश के लिए बलिदान दिए लाखों बलिदानियों के शौर्य और पराक्रम की याद दिलाता है।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को सादर नमन करता हूँ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल के शिक्षक शिक्षिका गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे

Exit mobile version