Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जैसे होगी गेंदबाजी वैसी हमारी बल्लेबाजी , सदन में सभी सवालों का जवाब हम है तैयार : CM बघेल

“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़” संतोष देवांगन 

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 दिनी शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। पहले दिन सदन में शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन ने हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों के साथ मानसून सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों और पूर्व सांसदो-विधायकों को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि जैसे गेंदबाजी होगी वैसी बल्लेबाजी होगी। सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं।



संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विपक्ष के रचनात्मक बातों का हम सम्मान करेंगे। अगर विपक्ष आलोचना की तो, उत्तर भी वैसे ही होगा। शीतकालीन सत्र में विपक्ष के सवाल को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विपक्ष हमेशा हमलावर रहता है। सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जवाबों के साथ तैयार रहे। हमारी पूरी तैयारी है। मुस्तैदी के साथ विस में प्रश्न का हम जवाब देंगे।



विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक और संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे  सहित  समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version