Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… मारे गए 7 नक्सली, सीएम ने कहा-नक्सलवाद के खात्मे के लिए संकल्पित है हमारी सरकार

रायपुर : नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

जवानों की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

Exit mobile version