आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी . आर जग दल्ले सर जी द्वारा पाटन विकास खंड के समस्त सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवम समस्त संकुल समन्वयक का वर्चुअल मीटिंग आयोजित किया गया जिसमें सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि 7 जनवरी से स्कूल बंद हो जाने के कारण से बच्चे स्कूल नही आ रहे है ।
किस तरह से बच्चों को पढ़ाई के मुख्य धारा से जोड़ा जाए उसके लिए कार्ययोजना बनाये की जिसमे अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके उसके लिए हमे अपने अपने संकुल में निम्नलिखित कार्ययोजना पर कार्य करना है। वर्चुअल मीटिंग में संकुल समन्वयक जैनेंद्र कुमार गंजीर,ललित कुमार बिजौरा, खीलेश वर्मा, कौशलेंद्र भारद्वाज, मोहन लाल यादव, राजेश पाल सहित सभी संकुल समन्वयक वर्चुअल मीटिंग में अपनी अपनी सुझाव दिए। कोराेना कॉल में बच्चो की पढ़ाई जारी रखने हेतु व्हाटशॉप ग्रुप, ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी ने अपनी सहमति व्यक्त किए। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा अग्रवाल ने कहा की शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार समय सारिणी का निर्धारण करे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने शिक्षको की ऑनलाइन क्लास की मॉनिटरिंग करने एवम पालकों को ऑनलाइन पढ़ाई हेतु प्ररित करने कहा।
संकुल समन्वयक प्रधानपाठक/ शिक्षकों का वर्चुअल मीटिंग लेकर ऑनलाइन पढ़ाई व्हाट्सएप पढ़ाई के लिए प्रेरित करे।
ऑन लाइन पढ़ाई के लिए शिक्षक पालको से संपर्क कर उनके मोबाइल उपलब्ध के अनुसार टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई को सतत जारी रखे।
व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाई करवाना एवम
ऑन लाइन पढ़ाई को यूट्यूब के द्वारा स्कूल स्तर में छात्रों तक फिर पूरे विकास खंड में सभी छात्रों तक पहुचाने की पहल करें।
जवाहर नवोदय विद्यालय के तैयारी ऑन लाइन के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चो को लाभ मिलेगा एवम बच्चे पढ़ाई के मुख्य धारा से जुड़े रहेंगे।
उक्त बैठक में BEO सर द्वारा निर्देशित किया गया कि
1* पाटन ब्लॉक के समस्त संकुलों के समस्त MS व PS में शाला बंद की स्थिति में बच्चों को शिक्षा की मुलधरा में बनाएं रखने के लिए समस्त HM अपने अधीनस्थ शिक्षकों के सहयोग से ऑनलाईन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने हेतु विशेष प्रयास करें।
2* covid टीकाकरण हेतु 31/12/2007 से पूर्व की जन्मतिथि वाले बच्चों की सूची प्रेषित करें।
3* अप्रैल माह में आयोजित जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु online classes लेकर तैयारी करें।
