जांजगीर-चांपा : अनु.अधि.राजस्व जांजगीर एवं थाना प्रभारी जांजगीर के निर्देश में नीलामी की कार्रवाई पूर्ण कराई गई। 28 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों को 10-10 के लाट में और आबकारी एक्ट के प्रकरणों में राजसात वाहनों को पृथक-पृथक से नीलामी की गई।
बता दे की जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में लावारिश हालत में पड़े वाहनों की नीलामी की गई है। ज़िला दंडाधिकारी के निर्देश में नीलामी की कार्रवाई संपन्न हुई। जिले के थाना-चौकी में लावारिस हालत में पड़े वाहनों एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें कुल 383 लोगों ने बोली लगाई।
नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात, तहसीलदार जांजगीर जिला परिवहन अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, रक्षित निरीक्षक एवं एमटीओ की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
