Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तालाब में डूबा 6 साल का मासूम बच्चा, डूबने से हुई मौत

गरियाबंद : कश गांव में आज तलाब में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा सेमरा, भखारा का रहने वाला है, जो अपने परिजनों के साथ कश गांव में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। और कल शाम से बच्चा घर नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को बहुत ढूंढा और कहीं नहीं मिलने पर आज सुबह गरियाबंद थाने में गुमशुदा बच्चे की जानकारी दी।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े को जानकारी मिलते ही अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू की। वहीं साथ ही नगर सेना की गोताखोर टीम ने बाढ़ आपदा प्रभारी जितेंद्र सेन के साथ तालाब में तलाश कर रही थी। आज सुबह 8 बजे बच्चे के शव को तालाब से बरामद किया गया।

6 वर्षीय मासूम बच्चा चुरामन यादव पिता सागर यादव ग्राम भखारा सेमरा का रहने वाला है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बच्चे के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डाॅक्टरों की टीम ने बच्चे की मौत तलाब में डूबने से होने की बात बताई।

Exit mobile version