Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद में ट्रांसफर हुए 6 पुलिस कर्मी, 6 जगहों पर हुए ट्रांसफर

गरियाबंद में ट्रांसफर हुए 6 पुलिस कर्मी, 6 जगहों पर हुए ट्रांसफर

PHOTO EDIT BY CHHATTISGARH 24 NEWS

गरियाबंद/देवभोग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने थाना प्रभारियों का आज स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार राजिम के थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े को देवभोग थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पाण्डुका थाना प्रभारी सूर्यकान्त भारद्वाज को थाना प्रभारी राजिम बनाया गया है।

जय सिंह धुर्वे को थाना प्रभारी पीपरछेड़ी से थाना प्रभारी पाण्डुका की जिम्मेदारी दी गई। वहीं संतोष कुमार साहू को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना प्रभारी पीपरछेड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपनिरीक्षक संतोष कुमार जायसवाल को रक्षित केंद्र गरियाबंद से थाना मैनपुर (संबंध कैम्प ओढ़) की जिम्मेदारी दी गई। और आरक्षक कौशल पाण्डेय को थाना फिंगेश्वर से रक्षित केंद्र गरियाबंद भेजा गया। गरियाबंद की न्यूज़ पढ़ने के लिए ( क्लिक करे ) 

Exit mobile version