Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

6 पुरुष और 4 महिला नक्सली एनकाउंटर में ढेर : 5.22 करोड़ के इनामी नक्सली मारे गये

गरियाबंद। जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के बीच मटाल पहाड़ी पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दिन भर चली मुठभेड़ के बाद 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना की पुष्टि की गई है।

गरियाबंद। पुलिस की प्रेस वार्ता

जिले में गुरुवार को जवानों ने एनकाउंटर में डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली को मार गिराया है,सभी माओवादीयों के शव बरामद कर लिये गये हैं, और शिनाख्त भी की जा चुकी है।

मॉडेम बालकृष्णन उर्फ मनोज की पुरानी तस्वीर

आपको बता दें कि मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था, जिसके सुरक्षा गार्ड ने पहले ही अगस्त माह में गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक मारे गये नक्सलियों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने सभी पर 5 करोड़ 22 लाख का इनाम घोषित किया था। सभी नक्सलियों के शव को लेकर जवानों की टीम जिला मुख्यालय लौट चुकी है। 

गरियाबंद। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के शव

गुरुवार 11 सितंबर को गरियाबंद के जंगलों में एनकाउंटर में मारा गया मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्णन ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था, जो गुरुवार कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद अपने 09 साथियों के साथ मारा गया।

गरियाबंद पुलिस ने गुरुवार को मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट से लगे पहाड़ी इलाके मटाल में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। सुबह से रुक-रुककर कई घंटे तक मुठभेड़ चली। एनकाउंटर में सेंट्रल कमेटी सदस्य मनोज उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण अपने 9 साथियों के साथ मारा गया। बालकृष्ण के पास ओडिशा राज्य कमेटी के सचिव की भी जिम्मेदारी थी।

चलपती के मारे जाने के बाद बालकृष्ण को मिली थी जिम्मेदारी

इसी वर्ष गरियाबंद जिला अंतर्गत ही 14 जनवरी को चलपती समेत 16 नक्सलियों के ढेर होने के बाद धमतरी, गरियाबंद और नुआपड़ा डिवीजन कमेटी को विस्तार करने की जिम्मेदारी बालकृष्णन को दी गई थी। यह सूचना पुलिस तक आ चुकी थी। बालकृष्ण की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद एसपी निखिल राखेचा ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था।

हथियार बरामाद

मारे गये नक्सलियों के पास से एके 47, इंसास, एसएलआर, 12 बोर बंदूक सहित एक पिस्टल भी बरामाद की गई है। 

बरामाद हथियार

मृत मोओवादियो की शिनाख्त हो चुकी है, पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें – 01 माओवादियों का सेन्ट्रल कमेटी सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन उर्फ भास्कर उर्फ बालन्ना पिता- वेंकेटय्या, 02 ओडिसा राज्य कमेटी सदस्य प्रमोद उर्फ पाण्डू उर्फ अलवाल चन्द्रहास उर्फ पण्डरन्ना उर्फ चन्द्रन्ना उर्फ वासु उर्फ प्रेमदादा, पिता-सैलू, 03 विमल उर्फ मंगन्ना उर्फ सुरेश उर्फ जैदी वेंकटी पत्नि-उषा,ओडिसा राज्य कमेटी सदस्य / टेक्निकल टीम प्रभारी, 04 समीर,कंपनी नम्बर 06 सदस्य, 05 रजीता पति डमरू पीपीसीएम, 06वनीला,पीएम, 07 सीमा उर्फ भीमे एसडीके एसीएम, 08 विक्रम पत्नि नंदे उर्फ मंजु उर्फ रीना,एसीएम, 09 उमेश पिता सुकन्,एसडीके एसी- डिप्टी कमाण्डर, 10 बिमला,बीबीएम डिवीजन पीएम, शामिल है।

Exit mobile version