दुर्ग : त्रिदिवसीय अखण्ड मानसगान सम्मेलन समारोह का 50वाँ स्वर्ण जयंती वर्ष ग्राम कौशलपुर मोहरेंगा धमधा जिला दुर्ग में श्री राम कथा मानस महोत्सव किया जा रहा है जंहा कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी रहे! त्रि दिवसीय मुख्य अतिथि मान विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा विशिष्ट अतिथि अवधेश चंदेल पुर्व विधायक योगेश तिवारी रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि
मामा और भांजा का अटुट सम्बंध रहा है मां कौशल्या के छत्तीसगढ़ में प्यार मिलता है एक समय था जब मैं भी साईकिल से इस मोहरेंगा गांव में कबड्डी खेलने आया करता था. यहां से मेरा अटुट सम्बंध रहा है मेरा आप के गांव से वो भी एक जुनून था आप सभी के घर परिवार में सुहमती बनें रहें आप लोगों ने मुझ से मांग किए स्वस्थ केंद्र खोलने की, यह निश्चित रुप से प्रयास किया जायेगा।
