Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आकाशीय बिजली की चपेट में आए एक ही परिवार के 5 लोग

बीजापुर : बीजापुर जिले में एक ही परिवार के 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बताई जा रही है की 3 लोग की हालत गंभीर है। और 2 महिलाएं बेहोश हो गई थी। यह मामला चिन्नाकवाली के नयापारा का है। कल रात से हो रही मूसलाधार बारिश से बीजापुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

बीजापुर में आकाशीय बिजली अपना कहर बरपा रही है। और इतना ही नहीं इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है, जिसके वजह से बेहोश महिलाओं को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है। बाढ़ कब खत्म हो उसका इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। यह मामला मोदकपाल थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version