Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

5 लाख का पटाखा जब्त, अवैध भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

DEMO PIC

जांजगीर-चांपा : अवैध पटाखा को स्टोर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 591 किलोग्राम पटाखा जब्त किया है, जब्त पटाखा की कीमत 5 लाख 30 हजार 800 रुपय है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि जीवेश ट्रांसपोर्ट गोदाम संजय नगर चांपा में कृष्ण पाटले (25 वर्ष) ने अवैध रूप से पटाखे का भण्डारण रखा है। जिस पर वहां छापेमार कार्यवाही की गई। 591 किलो पटाखा मिला, जिससे संबंधित दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का निवासी है। वहां किरारी में उसका घर है। फिलहाल वो चांपा के संजय नगर में रहता है।

उन्होंने आगे बताया कि दिवाली का त्योहार बहुत नजदीक है। ऐसे में कई विक्रेता पटाखों का अवैध भंडारण कर रहे हैं। इसलिए लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई पटाखा विक्रेताओं के पास लाइसेंस नहीं हैं। हर वर्ष ऐसे मामले आते हैं, इसलिए जिले में पटाखे का व्यापार करने वालों की जांच जारी रहेगी। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र के संजय नगर का है।

Exit mobile version