Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

5 दोस्तों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट… जाने क्या है पूरा मामला

सांकेतिक चित्र

बिलासपुर ; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए 17 साल के लड़के ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बता दे की आरोपी कुछ दिन पहले ही हत्या के एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह से छूटकर आया था।  जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी ने इंस्टाग्राम में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर मृतक छात्र से दोस्ती कर की और रविवार की शाम उसे मिलने बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

बता दे की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलासा चौक निवासी सतीश तिवारी कॉलेज छात्र था ,उसे रविवार शाम इंस्टाग्राम के जरिए मैसेज कर किसी लड़की ने मिलने के लिए बुलाया था। वंहा सतीश अपने दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था तभी आरोपी अपने 5 दोस्तों के साथ पहुंचा और सतीश पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल सतीश को आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। पर उसकी मौत हो गई।

वही मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि, सतीश ने 6 माह पहले नाबालिग आरोपी के पिता पर जानलेवा हमला किया था, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बता दे की वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके दो दोस्त समेत 3 को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version