Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ी खबर : बैंक से ले उड़े 5 करोड़, हमले में बैंक मैनेजर घायल, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्सिस बैंक में 5 करोड़ की डकैती हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि, 5-6 लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना लगभग 8 बजे की बताई जा रही है।



लगभग 8 बजे सभी आरोपी बैंक के अंदर घुसे। जिसके बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया। ​एक्सिस बैंके में मौजूद मैनेजर को चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी डकैती का रकम लेकर फरार हो गए। हांलकि बैंक से कितनी रकम गायब हुई। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।



मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि, लगभग 5 करोड़ रुपए की डकैती हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम बैंक पहुंची हुई है और बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती करवाकर इस मामले की जांच कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, यह मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना का मामला है।









Exit mobile version