Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीनापाली में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया।

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली रिपोर्ट गरियाबंद

देवभोग-सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीनापाली का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अथिति माननीय डमरूधर पुजारी विधायक बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कम शुल्क में आदर्श शिक्षा दे रहा है। यहां बच्चों को संस्कार के साथ देशप्रेम की शिक्षा दी जाती है। बच्चे भारतीय संस्कार में माता-पिता को आदर्श मानकर भारतीय परंपराओं को जान रहे हैं। इससे परिवार एवं समाज मजबूत होता है। भारतीयता की शिक्षा आज गौरव का विषय है। विश्व स्तर पर भारतीय परंपरा स्थापित हो रही है। मौके पर आनंद अग्रवाल,जगमोहन पटेल मंडल अध्यक्ष,रोहित पटेल, कौशिक नायक,लोकेश सोना, मिश्रीलाल नागेश,उपस्थिति रहे आदि थे।

छात्र गढ़ते हैं नए कीर्तिमान

स्कूल समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के छात्र समाज के निचले तबके से आते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ते रहे हैं। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों ने गीत-संगीत व नृत्य के साथ। भारत की अनेकता में एकता के सूत्रका सजीव चित्रण किया। देशभक्ति गीत,छत्तीसगढ़ी गीत,उड़िया भजन,हिंदी भजन,नाटक, शिक्षा के प्रति नाटक,

एवम भारत माता की आरती के साथ समापन।

Exit mobile version