Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायगढ़ प्लांट में ब्लास्ट होने से 4 मजदूर हुए घायल

रायगढ़ : जिले के अंतर्गत पूंजी पथरा गांव में आज तड़के मां मनी प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट की घटना के दौरान 4 मजदूर झुलस गए, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को शीघ्र उपचार के लिए हॉस्पिल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घायलों में अनुज कुमार (उम्र- 35 वर्ष), सुधीर कुमार (उम्र 47 वर्ष), रामानंद सहनी (उम्र 40 वर्ष) और संजय श्रीवास्तव (उम्र 52 वर्ष) शामिल हैं।

यह भी पढ़े :- बिरेझर पुलिस ने शराब कोचिया को दबोचा

सुबह-सुबह ये सभी मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे। उसी दौरान अचानक फर्नेस में धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे ये चारों मजदूर चपेट में आ गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए है। घायलों की पहचान की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चारों मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो मां मनी प्लांट में ठेके पर कार्यरत थे। इनमें से दो मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है।

यह भी पढ़े :- विधायक ने किया टॉपर को Tablet और PC गिफ्ट, जानिए पूरा मामला !

Exit mobile version