Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डेम में डूबे स्वामी आत्मानंद स्कूल के 4 बच्चे

कोंडागांव : आपको बता दे की डढ़िया डेम में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की आत्मानन्द स्कूल के 4 बच्चे डूब चुके है। और वही दो बच्चों की बॉडी पानी से निकाली गई है। स्कूल से 9 बच्चे नाले की तरफ घूमने के लिए गए थे।

जानकारी के मुताबिक चार बच्चे एक-एक कर नाले के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और मछुआरों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। और ये भी बताया जा रहा है कि 2 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष 2 बच्चों की तलाश गोता खोर कर रहे हैं।

Exit mobile version