दुर्ग जिला भाजपा की विधानसभाओं के प्रत्याशी 27 अक्टूबर को करेंगे सामूहिक नामांकन… पहुंचेंगे पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय करेंगे नामांकन रैली को संबोधित…
दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बृिजपुरिया के संयोजकत्व में आज 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे दुर्ग और भिलाई भाजपा संगठन जिला के समस्त विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा, जिसकी रैली में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. सरोज पाण्डेय शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार है और नामांकन में हमारे राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं का आगमन होगा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशियों के साथ नामांकन मे शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव तो महज प्रक्रिया है, जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है। भारतीय जनता पार्टी राजस्व जिला दुर्ग में समस्त सीटों पर जीत हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार निश्चित रूप से बनेगी। मैं समस्त विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं बूथ स्तर शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं आयोजित नामांकन रैली में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें।
