*➡️ सतीश ब्यौहरे दोबारा फेडरेशन के संयोजक चुने गए*
*राजनांदगांव ।*
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई राजनांदगांव के जिला संयोजक का चुनाव भारत स्काउट जिला कार्यालय भवन स्टेट स्कूल के पास राजनांदगांव में रखा गया था । चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रांत से पर्यवेक्षक के रूप में श्री राजेश चटर्जी जी ,मनीष मिश्रा जी एवं विजय लहरे जी उपस्थित हुए। पर्यवेक्षकों द्वारा विधिवत्त निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते वह जिला संयोजक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए । 33 जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में सभी की सर्वसम्मति से सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा राजनांदगांव को निर्विरोध जिला संयोजक चुना गया। पर्यवेक्षकों के द्वारा श्री ब्यौहरे को जिला संयोजक का नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। इस तरह सतीश ब्यौहरे फेडरेशन के दूसरी बार जिला संयोजक नियुक्त हुए । उल्लेखनीय है कि श्री ब्यौहरे के पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्यों, नेतृत्व क्षमता और संघटनात्मक सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव दिया गया। सभी 33 जिला अध्यक्षों की सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई। निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारी ने श्री ब्यौहरे को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं लंबित मांगों और अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित जिला संयोजक श्री ब्यौहरे ने सभी संगठनों एवं पदाधिकारी का प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के कमल वर्मा ,पर्यवेक्षक राजेश चटर्जी, मनीष मिश्रा एवं विजय लहरे के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद स्थापित l इसके पूर्व राजेश चटर्जी ने संबोधित करते हुए कहा है कि आने वाले समय में हमें 3% महंगाई भत्ता सहित अन्य लंबित मांगों के लिए एकजुट होकर सरकार से अपनी मांग रखेंगे सरकार यदि हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार नहीं करती है तो आने वाले समय में फेडरेशन आंदोलन हेतु बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। मनीष मिश्रा एवं विजय लहरे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉक्टर के एल टांडेकर , पी आर झाड़े,संतोष चौहान, संजय सिंह, संजय तिवारी, वीरेंद्र रंगारी , पुष्पेंद्र साहू,उत्तम डड़सेना ,कौशल शर्मा,दिलीप बारले, महेश्वर प्रसाद साहू, अरुण देवांगन, बृजभान सिन्हा,परदेसी राम साहू, हरिश्चंद्र यादव, जी आर देवांगन,एन एल देवांगन बहोरन सिंह पाल, चंदन, राजेश साहू , निलेश रामटेक ,डैनी राम वर्मा, सुदेश यादव, सी एल चंद्रवंशी, पंचारी, प्रशांत सुखदेवे, भूपेंद्र गणवीर, रमेश कुमार साहू, संतोष देवांगन, विनोद टांडेकर, संतोष देशमुख, उपेंद्र रामटेके, महेश साहू, एस के ओझा, क्रांति साहू, दुबे जी, भीषम ठाकुर, डी एल चौधरी, डुमन लाल साहू ,मनीष साहू, सुदेश टेम्भुरकर, कृत लाल साहू, दीपक वैष्णव, छन्नूलाल साहू, अजय कड़व ,माधो सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पी आर झाड़े, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने किया।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट