Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

उड़ीसा पहुंचे छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले से 21 गांव से 32 किसान

 

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

स्थाई आदिवासी आजीविका संवर्धन प्रकल्प के अन्तर्गत बरगढ़ जिला उड़ीसा में बिजिट पर पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य गरियाबंद जिले से 21गांव से 32 किसान गरियाबंद स्थाई आदिवासी आजीविका संवर्धन प्रकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजक प्रेरक संस्था के निर्देशक श्री रामगुलाम सिन्हा जी के मार्गदर्शन एवं स्विसएड इंडिया, पुणे के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के जिला गरियाबंद से प्रेरक संस्था के परियोजना क्षेत्र के 21 गांवों के महिला किसानों, कैडरो एवं परियोजना स्टाफ को मिला करके कुल 30 लोगो को बरगड जिला उड़ीसा मे जैविक खेती, मिलेट की खेती जिसमे मंडिया ,कोदो, कुटकी, मंडिया से बने प्रोडक्ट अथवा अन्य जैविक पद्धति से फसल उत्पादन के लिए महिला एवं पुरुष को सीखने के लिए एक्सपोजर विजित का दो दिवसीय आयोजन 30 और 31 अक्टूबर 2022 को किया गया।

भ्रमण के लिए बरगढ़ जिला पहुंची टीम ने रंजीतपुर में चेतना श्रमिक संघ कार्यालय के जैविक परामर्श केंद्र का भ्रमण किया जिसमें अहिंसा क्लब संस्था प्रमुख शिव प्रसाद साहू जी के द्वारा जैविक खेती, मिलेट जैसे मड़िया, कोदो, कुटकी की खेती, उड़ीसा मिलेट मिशन, अथवा जैविक परामर्श केंद्र के बारे में जानकारी दी गई । इसके बाद टीम ने भेगराजपुर के किसान फूलेश्वर राणा के 15 एकड़ में फैली मडिया खेती की जानकारी ली एवं उनके फील्ड का विजिट किया और मिलेट खेती के बारीकियों से अवगत हुए। इसके बाद टीम ने रंजीतपुर के गांव में जाकर गांव के किसानों से मिलकर जैविक खेती एवं मिलेट खेती के बारे में जानकारी ली ।

भ्रमण के दूसरे दिन टीम ने पाइकमाल में महादेव प्रधान के 1 एकड़ खेत में पहले इंटीग्रेटेड मछली पालन तालाब में मछली पालन जिसमे आय में अतिरिक्त बढ़ोतरी के लिए तालाब के मेड पर उगाए गए सब्जी की जैविक खेती जिसमें प्याज, धनिया, गोभी, मूली, भाटा, भिंड्डी, बरबटी, संतरा, पपीता, आम, हल्दी के फील्ड का भ्रमण किया । इसके बाद टीम ने महारानीमेरीपुर गांव में दुर्लभ कुंवर किसान के 4 एकड़ में फैले जैविक विधि से टमाटर की खेती एवं 6 एकड़ में फैले जैविक विधि से भाटा की खेती के फील्ड का भ्रमण पर जानकारी ली और फिर रंजीतपुर में मिलेट की क्रॉप कटिंग मे शामिल हुए जिसमे प्रति हैकटेयर मिलेट के उत्पादन नापने की विधि से अवगत हुए ।

भ्रमण के अंतिम पड़ाव में टीम रंजीतपुर में अहिंसा क्लब संस्था के द्वारा आयोजित किए गए ग्रुप मीटिंग में उड़ीसा के किसानों के साथ सम्मिलित हुए जिसमें जिसमें अमीय कुमार साहू अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी जिला बरगढ़ के द्वारा जैविक खेती हेतु जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, जैसे भेरुअस्त्र एवं वेट डीकंपोजर के इस्तेमाल एवं बनाने की जानकारी दी गई साथ ही मिलेट एवं धान की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम के दौरान प्रेरक संस्था के निर्देशक रामदुलाल सिन्हा, अहिंसा क्लब संस्था प्रमुख शिव प्रसाद साहू, एग्रीकल्चर ऑफिशियल जिला बरगढ़ मनोरंजन साहू, प्रेरक संस्था के परियोजना समन्वयक श्रीपती दीवान, क्लस्टर आजीविका फैसिलिटेटर रोहिदास यादव, भूपेश्वरी यादव, जागेश्वर मरकाम, रामेश्वर कपिल एवं कम्युनिटी मोबिलाइजेशन पूर्णिमा मरकाम, हेमलता, मकरध्वज, गिरेश्वर, त्रिलोतमा एवं श्याम का सहयोग रहा ।

Exit mobile version