कोरबा : कोरबा जिले में मनोज यादव SECL की दीपका और गेवरा कोयला खदान के सीमा पर मंगलवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोयला चोरी करने घुसे 3 युवकों में से 2 की खदान में दबने से मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान विशाल यादव (18 वर्ष) और धन सिंह कंवर (24 वर्ष) से हुई है।
यह भी पढे :- 4 हार्डकोर समेत 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 39 लाख रुपय का था इनाम
इस घटना में 2 युवकों का शव कुछ फीट नीचे दब गया है, जिसको बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। खदान धंसने के बाद तीसरा युवक साहिल धनवार (19 वर्ष) ने किसी तरह बाहर निकलनकर अपनी जान बचाई। साहिल गांव पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। घायल साहिल को सीगृह इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
SECL PRO बिलासपुर जिला शनिष चन्द्र ने बताया कि SECL गेवरा प्रोजेक्ट में खनन गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है और ना ही कोई SECL कर्मी इस घटना में हताहत हुआ है। प्रबंधन को दीपका पुलिस से सूचना मिली है कि गेवरा और दीपका माइंस की सीमा पर जो कोयला रहता है, उसे कुछ लोग कोयला निकालने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान 2 लोगों की दबने की खबर सामने आई है। यह क्षेत्र खदान की खुदाई वाली मुख्य जगह से लगभग 20 से 25 फीट ऊपर स्थित है, जहां यह दुर्घटना हुआ।
- यह भी पढ़े :- बेटे ने किया अपनी माँ के साथ दुष्कर्म, बेटी के देखने पर पिता ने उतारा मौत के घाट
- यह भी पढ़े :- बेटे ने किया अपनी माँ के साथ दुष्कर्म, बेटी के देखने पर पिता ने उतारा मौत के घाट
- यह भी पढ़े :- फांसी लगाकर युवती ने किया सुसाइड, किराये के मकान में मिली लाश !
- यह भी पढ़े :- बेटे ने किया अपनी माँ के साथ दुष्कर्म, बेटी के देखने पर पिता ने उतारा मौत के घाट
- यह बभी पढ़े :- जुआ खेलते 5 जुआरी हुए गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- तलाब में मस्ती करते नजर आया हाथियों का झुण्ड !
