Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस…

जगदलपुर : शादी कार्यक्रम परिचित के घर में दंतेवाड़ा से जगदलपुर आए एक ही परिवार के 3 सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम (40 वर्ष) पिता स्व. मोहम्मद रसीद, मोहम्मद आरिफ (40 वर्ष) पिता स्व. मोहम्मद सकुर और मोहम्मद रफीक पिता स्व. मोहम्मद मुनीर (40 वर्ष) जगदलपुर के नया बस स्टैंड के समीप रहने वाले परिचित के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे।

रात 11 बजे वापस दंतेवाड़ा जाते समय तोकापाल से आगे आरापुर तालाब के पास खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से जा टकराए। वहीं इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Exit mobile version