Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिग्विजय महाविद्यालय में 3 दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन

राजनांदगांव/विनोद टेम्बुरकर : 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के थीम”एक विश्व एक स्वास्थ्य” पर शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव (छ.ग.) में योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. के.एल.तांडेकर के मार्गदर्शन में NSS,NCC, IQAC Cell, योग व खेल विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से *तीन दिवसीय योग कार्यशाला* का अयोजन दिनांक 21/6/2023 से दिनांक 23/6/2023 तक महाविद्यालय मे किया जावेगा।

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. के. एल.टांडेकर ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम सदैव स्वस्थ और निरोगी बने रह सकते हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के सभी देश योगा को अपना रहे है। प्रथम दिवस मे सत्यानंद योगाश्रम राजनांदगांव के योगाचार्य बाल योगेश के द्वारा प्रणायाम, सूरीनमस्कर के साथ विभिन्न योगासन एवं उनके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें संस्था के प्राचार्य डॉ.के.एल. टांडेकर , प्राध्यापक, सहा प्राध्यापक सहित योग शिक्षा के 150 छात्र-छात्राओं ने एक साथ योग कर योग जागरूकता का संदेश दिया।

बाल योगेश ने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय योग परंपरा से लाभान्वित हो रहा है। हम सब भारतीयों के लिए यह बहुत ही हर्ष और गर्व का विषय है। सदैव स्वस्थ और आनंद मे रहने के लिए हमें अपने जीवन में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।योग क्रिया ही नहीं,बल्कि निरोगी जीवन,यौवन और कल्याण का विज्ञान है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग को अपने जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.करुणा रावटे एवं प्रो. संजय सप्तर्षी, अंग्रेजी विभाग के प्रो. डॉ. अनीता साहा , क्रीड़ा प्रभारी अरुण चौधरी समेतअन्य समस्त सभी प्राध्यापको के साथ संस्था के विद्यार्थी सम्मिलित रहे।

Exit mobile version