Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वन्य जीव पेंगोलिन का तस्करी करने वाले 3 आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस स्पेशल टीम के साथ टाउन/ देहात भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला की तीन व्यक्ति एक पीले रंग के प्लास्टि के बोरी में वन्यजीव पेंगोलिन (सालखपरी) को अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन करने के नियत से ग्राहक की तलाश में नगरी (धमतरी) क्षेत्र से गरियाबंद की ओ रहे है।

स्पेशल टीम ने भुतेश्वरनाथ मंदिर रोड़ छिंदौला तिराहा पारागांव के पास नाकाबंदी प्वाईंट लगाया गया। कुछ समय बाद मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के आधार पर मोटर सायकल काला रंग के बुलेट क्रमांक सीजी 04 एन.टी.-2904 में सवार तीन व्यक्ति आये जिन्हे रोक कर नाम पता पुछने पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम खुमान लाल तथा मोटर सायकल के बीच में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार कमार खरका थाना नगरी जिला धमतरी बताया तथा मोटर सायकल के पीछे बैठ व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम रूपेश कुमार साहू राजिम जिला गरियाबंद बताया। मोटर सायकल के बीच में बैठे रमेश कुमार कमार जो अपने हाथ में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था।

बोरी के अंदर रखे समान के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर लतलाशी लिया गया। जिसके कब्जे एक जिन्दा पेंगोलिन (सालखपरी) मिला। जिसे समक्ष गवाहन के जप्त कर किया गया। उक्त तीनों आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे प्राप्त पेंगोलिन (सालखपरी) वजनी 12.462 कि. ग्राम किमती 6,00,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक नग काला रंग के रायल इन्फिल्ड बुलेट 350 क्रमांक सीजी 04 एन.टी.-2904 किमती 1,50,000 रूपये कुल 7,50,000 रूपये को जप्त किया गया।

Exit mobile version