Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सगाई समारोह में शामिल 27 लोग फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

सगाई समारोह में शामिल 27 लोग फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

नारायणपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है ,बता दे की सगाई समारोह में गए 27 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। /उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को बेनूर उप स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।



बता दे की बेनूर क्षेत्र के कुल्हाड़गांव से ग्रामीण सगाई समारोह में गए थे। कोंडागांव जिले के उरन्दी बेड़ा समारोह में भोजन करने के बाद उल्टी दस्त शुरू हो गई। इधर घटना की जानकारी के बाद नारायणपुर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित 45 स्वास्थ्य अमला गांव मौके से पहुंचे वही सभी का इलाज जारी है।

Exit mobile version