Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

27 प्रतिशत आरक्षण के मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए मरार पटेल समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्राम डाही-धमतरी निवासी श्री लिलार सिंह पटेल द्वारा सौंपा ज्ञापन

रायपुर- 24 सितंबर को विश्राम गृह रायपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल साहनी से सौजन्य मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा रोजगार भर्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए मरार पटेल समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्राम डाही-धमतरी निवासी श्री लिलार सिंह पटेल द्वारा ज्ञापन प्रदान किए।

इस अवसर पर लिलार सिंह पटेल ने कहा सरकारी भर्तियों, शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न संवैधानिक जगहों पर अन्य पिछड़ा वर्ग को नियमानुसार आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके वजह से अन्य पिछड़ा वर्ग उपेक्षित महसूस कर रहें हैं। इस अवसर पर प्रशांत साहू, दीपक वर्मा, सत्येंद्र कुमार यादव सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version