Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी समाज ने निकाली अधिकारी रैली*

*सुकमा*- छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा सोमवार को शहर के मिनी स्टेडियम में स्थापना दिवस के अवसर पर आम सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बस्तर संभाग ओबीसी वर्ग के बड़े संख्या में लोग शामिल हुए सभा के बाद सुकमा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव के नेतृत्व में 27% आरक्षण और पांचवी अनुसूची स्थानीय पिछड़े वर्ग शामिल हेतु 7 सूत्री मांग को लेकर विशाल रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए यहां एसडीएम को राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा गया सभी को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि पिछड़े वर्ग से प्रदेश में कहीं सांसद और विधायक बने लेकिन किसी ने भी समाज की मांगो पर विचार नहीं किया चुनाव के दौरान वोट मांगन आते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद उसके पास समय नहीं आता प्रदेश के मुखिया को इस बात के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं समाज की मांग पर बस्तर में पिछड़े वर्ग के लिए छात्रावास की स्वीकृति दी है उन्होंने कहां की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हित में काम करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि एनएमडीसी में पिछड़े वर्ग को रोजगार दिया जाये पिछड़े वर्ग की वास्तविक संख्या के लिए राज्य स्तर पर डोर टू डोर जातिगत जनगणना कराया जाये इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू करिया दीवान कृष्ण कुमार धर्म सिंह गणेश यादव गोपाल अजमेरा धनीराम यादव तुलसीराम नाग छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी सोनु राम नाग सोनधर चक्रधारी सुधु राम नाग बुद्धू राम यादव समेत अन्य उपस्थित थे

Exit mobile version