IPL सीजन (IPL 15) के आधे मुकाबले अब खत्म हो गए हैं यह लीग धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। आईपीएल के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज पर लग जाएंगी, कई खिलाड़ी ऐसे होंगे जो आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में फिर जगह बनाने की कोशिश करेंगे, इस लिस्ट में एक बेहतरीन तेज गेंदबाज का नाम भी शामिल है।
आईपीएल 2022 कमाल की गेंदबाजी कर रहे भारतीय स्टार गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) एक बार फिर से सुर्खियों में आ रहे हैं, पिछले दो साल से नटराजन की आंधी थोड़ी थम सी गई थी, लेकिन आईपीएल सीजन 15 में ये गेंदबाज एक बार फिर से करारी फॉर्म में लौट आया है, नटराजन ने 8 मैचों में 15 विकेट हासिल कर लिए हैं और वो पर्पल कैप लिस्ट में 3 नंबर पर हैं, इस यॉर्कर किंग को एक बार फिर से अब टीम इंडिया में देखा जा सकता है।
टी नटराजन (T Natarajan) ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच, 4 टी20 इंटरनेशनल मैच और 2 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टी. नटराजन ने टेस्ट में 3 विकेट, टी20 इंटरनेशनल में 7 विकेट और वनडे इंटरनेशनल में 3 विकेट झटके हैं. इस गेंदबाज को IPL 2020 में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला था. नटराजन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है.
साल 2020 में टी नटराजन को टीम इंडिया में पहली बार खेलने का मौका मिला था, लेकिन नटराजन मार्च 2021 से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं, नटराजन 2022 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं, पहले ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि नटराजन को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी चुना जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था, बता दे की लेकिन अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में ये गेंदबाज एक बार फिर से वापसी कर सकता है।
ऑक्शन में SRH ने 4 करोड़ में खरीदा
टी नटराजन (T Natarajan) ने आईपीएल 2021 में हैदराबाद के लिए सिर्फ दो मैच खेले और चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, अब एक बार फिर से नटराजन ने आईपीएल में वापसी की है, ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन आखिर में उन्हें वापस अपनी टीम में हासिल करने में हैदराबाद की टीम कामयाब रही, टी नटराजन पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे, बता दे की उन्हें 4 करोड़ की कीमत पर हैदराबाद ने हासिल किया है।
