Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सेवा के 20 वर्ष…कमलेश सिमनकर की एक और पहल निर्धन कन्या के विवाह में मंदिर समिति का सहयोग

 

मां पाताल भैरवी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश मारू और समिति से जुड़े पत्रकार कमलेश सिमनकर पिछले दो दशकों से सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। समिति द्वारा वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक ज़रूरतमंदों की सहायता निरंतर जारी है।

वनांचल क्षेत्रों में ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े, शाल, कंबल, साथ ही बच्चों को ऊनी वस्त्र, किताबें, कॉपियां, पेन, बैग आदि वितरित किए जाते हैं।
वहीं शहरी इलाकों में बुजुर्गों के इलाज में सहयोग, बेसहारा लोगों की सहायता और निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का पुण्य कार्य भी समिति द्वारा लगातार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में हाल ही में समिति अध्यक्ष राजेश मारू, मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर गोविंददास महाराज और पत्रकार कमलेश सिमनकर ने सिंदाई क्षेत्र की एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग किया। कन्या को राशन सामग्री, साड़ियां, पायल, बिछिया समेत कई उपयोगी सामग्री भेंट की गई।

अब तक मंदिर समिति द्वारा दर्जन से अधिक निर्धन कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं।

Exit mobile version