Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराब की तस्करी करते 2 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 144 पौवा देशी शराब समेत वाहन जब्त

रायपुर : थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने मंगलवार, 10.06.2025 को अवैध शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 144 पौवा देशी मसाला शराब तथा 1 मारुति वैगन आर कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹64,400 आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान (1) मनोज टंडन पिता स्वर्गीय आलम सिंह टंडन, उम्र 28 वर्ष, निवासी सत्यम चौक, वार्ड क्रमांक 4, अभनपुर और (2) लिखेंद्र सोनवानी पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर सोनवानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मौली माता चौक, वार्ड क्रमांक 5, अभनपुर के रूप में हुई है।

आरोपी नीले रंग के मारुति वैगन आर कार (क्रमांक CG04 B 5279) में अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला की पेटियां भरकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर थाना गोबरा नवापारा की पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 144 पौवा देशी मदिरा मसाला जिसकी कीमत लगभग ₹14,400 है, और कार जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है, जब्त की गई।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 196/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना किया जा रही है। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर सख्त नजर बनाए रखने और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Exit mobile version