Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कॉर्पियो बना काल, ठोकर के बाद घसीटते ले गया दूर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

 सीतापुर तेज रफ्तार (हाई स्पीड) स्कॉर्पियो की टक्कर से 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में सवार दोनों युवक बाइक से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। तभी मंगारी गॉंव के पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार (हाई स्पीड) स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी दी।

ठोकर के बाद दोनों युवकों का शरीर स्कार्पियो वाहन में फंस गया। जिसे काफी दूर तक स्कॉर्पियो चालक अपने साथ घसीटते हुए ले गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ने जल्दबाजी में वाहन बैक करने के चक्कर में एक और बाइक को टक्कर मार दी।

आपको बता दे कि, इस ठोकर से बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गए। जबकि स्कॉर्पियों चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

Exit mobile version