Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध शराब बेचते 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्यवाही

रायपुर : खमतराई थाना नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। आज मुखबीर से जानकारी मिलने पर रावांभाठा सरकारी अस्पताल के सामने आरोपी टकेश्वर निषाद को बाइक हीरो आई स्मार्ट ( CG04 LE 8417 ) में लाल रंग के थैले में अवैध रूप से शराब रखकर ले जाते पकड़कर आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा मासाला शराब किमत 4400 रुपय जप्त किया गया है।

उरकुरा शीतला तालाब के पास आरोपी लखन वर्मा द्वारा अवैध रूप से 17 पौवा देशी प्लेन शराब की किमत 1700 रूपये बेचते पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध कमशः अप. क. 775 / 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, अप. क. 776/22 धारा 34 (ए) पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. टकेश्वर निषाद (30 वर्ष) पिता गणेशु निषाद पठारीडीह थाना उरला रायपुर निवासी
  2. लखन लाल वर्मा (28 वर्ष) पिता नरसिंह वर्मा साकिन उरकुरा थाना खमतराई रायपुर निवासी
Exit mobile version