Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तालाब में डूबने से हुई 2 सगे भाइयों की हुई मौत, जाने विस्तार से

रायगढ़ : खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महका में तालाब में डूबने से दो सगे नाबालिक भाइयों की मौत हुई है। बता दे की श्याम कुमार शर्मा (लगभग 12वर्षीय ) व सागर कुमार शर्मा (लगभग 10 वर्षीय ) इन दोनों बेटो के पिता – मुकेश शर्मा आज सुबह तालाब में नहाने चले गए।

जानकारी के मुताबिक तालाब में नहाने के दौरान दोनों बच्चो तालाब के गहराई में चले गए जिससे उनकी डूब जाने से उनकी मौत हो गई। यह बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिगों को तैरना नही आता था।

परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो मौके पर दोनों को तालाब से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया। वही खरसिया चौकी पुलिस भी आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Exit mobile version