Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खुनी ट्रक की चपेट में आए 2 नाबालिग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

खुनी ट्रक की चपेट में आए 2 नाबालिग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

सरगुजा : अम्बिकापुर-प्रतापपुर रोड पर आज सकालो के पास सड़क एक्सीडेंट में दो नाबालिग छात्रों की मौत हो गई। खुनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची।

लाश को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही। दोनों छात्र बाल कटाने के लिए निकले हुए थे।  इस दौरान अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों नाबालिग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों ही छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद गुस्साए गांव वालो ने अम्बिकापुर-प्रतापपुर रोड पर सकालो के पास सड़क जाम कर दिया। आपके जानकरी के लिए बता दे की यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version