Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका… कांग्रेस के 2 पूर्व विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

रायपुर : देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर बस अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। एक तरफ चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर नेताओं का दल बदलने का भी दौर जारी हो गया है। अब ऐसे में कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा झटका लगने वाला है।

कांग्रेस के 2 पूर्व विधायक (2 EX Congress MLA) भाजपा में शामिल होने वाले हैं। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा आज गुरुवार को शाम 7 बजे भाजपा के साथ रिश्ता जोड़ने जा रहा है।

वहीं बताया जा रहा है कि, दोनों पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश कार्यालय में BJP में शाम सात बजे शामिल होंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद लगातार नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

Exit mobile version