Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

थकावट के कारण पटरी में सोये मजदूर, ट्रेन की चपेट में आने से 2 की हुई मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में दर्दनाक हादसा हुआ है। मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत। वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं। हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। रास्ते में थकावट के कारण 5 मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए। इसी दौरान युवकों को नींद आ गई। सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही 4 युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से 2 की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

मजदूरी करने आए थे दल्लीराजहरा

सभी 11 युवक को झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मजदूरी के सिलसिले में दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए थे। इनके अन्य 6 साथी आगे निकल गए थे, जो हादसे से में बाल-बाल बच गए। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

ट्रेन की चपेट में आकर 2 की मौत

नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि, झारखंड के मजदूर थे टोटल 11 लोग थे, जिसमें से कुछ लोग पटरी पर सो गए थे। ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

Exit mobile version