Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

व्यापारी के घर से मिले 2 करोड़ 76 हजार रूपए, 4 बैग में करोड़ो रूपए, जांच करने पहुंची थी पुलिस

सारंगढ़ : इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। चोरी और लूट की वारदाते दिन के दिन बढ़ती ही जा रही है। और हाल ही में व्यापारी के घर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में व्यापारी के घर से बीती रात लगभग 15 लाख नगदी समेत 5 लाख के जेवत की चोरी का मामला सामने आया था। अब इस चोरी में नया मोड़ सामने आया, जहां पुलिस जांच करने पहुंची तो व्यापारी के घर से ही 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए नगदी मिले है।

आपको बता दें की बीते दिन व्यापारी शोभित नामदेव के यहां चोरी हुई थी। इसके बाद व्यापारी ने 15 लाख नगद और जेवरात की चोरी की रिर्पोट लिखाई थी। जांच करने पहुंची पुलिस ने व्यापारी के घर से करोड़ो रूपए बरामद किए है। यहां पुलिस को नोट से भरे 4 बैग मिले है। और इतना रूपये देख पुलिस ने कैश गिनने की मशीन बुलाई है।

इस मामले में व्यापारी से संतोषजनक जबाव न मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है। अब इस मामले में जांच के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते है। और इतनी बड़ी मात्रा में व्यापारी के घर से रकम मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version