Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आशिक ने मौत को लगाया गले, सिर्फ मेरी हो, किसी की नहीं हो सकती

कोरबा : 19 साल के नवजवान लड़के ने प्यार में नाकाम रहने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसके परिजन उसे जीवित समझकर जिला अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। राजगामार चौकी अंतर्गत बुंदेली में ऋतिक खड़िया 19 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

अपने कमरे में सो गया ऋतिक 

मृतक ऋतिक खड़िया रायगढ़ निवासी था। और वह बुंदेली में अपने नाना के घर रहता था। देर रात युवक कहीं से घूमकर घर पहुंचा हुआ था। घरवालों से पैसे मांगने के बाद फिर कहीं चला गया था। कुछ देर बाद वह घर लौट आया, फिर अपने कमरे में चला गया।  घरवालों ने सोचा कि वह खाना खाकर कहीं से आया होगा। फिर अपने कमरे में सो गया।

अलविदा बेबी, मरने जा रहा हूं – ऋतिक 

बहुत देर बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा। तो वह बेहोशी की हालत में लेटा हुआ था। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और ये भी बताया जा रहा है कि ऋतिक को खड़िया गांव निवासी एक लड़की से प्यार करता था। और वह उसे पूरी जिंदगी चाहता था। ऋतिक खड़िया ने लड़की को आखिरी बार व्हाट्सएप पर मैसेज किया की LOVE YOU जानू तुम सिर्फ मेरी हो और किसी और की नहीं हो सकती, अलविदा बेबी, मरने जा रहा हूं।

सैड सॉन्ग वीडियो भी शेयर किया था

जानकारी के मुताबिक ऋतिक ने खेत में छिड़काव करने वाले कीटनाशक को पीकर अपने मौत को गले लगा लिया । ऋतिक ने अपनी प्रेमिका को मैसेज करने के साथ ही सैड सॉन्ग वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें प्रेमिका प्रेमी की मौत के बाद उसकी लाश पर रोती नजर आती है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले ज्ञापन के आधार पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।  और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version