Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घर ले जाकर 14 साल की स्टूडेंट से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

घर ले जाकर 14 साल की स्टूडेंट से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : 14 साल की स्टूडेंट को भगाकर ले गया फिर उसके साथ रेप किया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने 9वीं कक्षा की लड़की के मोबाइल कॉल कर पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। नए साल पर उसे घुमाने के बहाने युवक बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया।

आपको बता दे की, लड़की के गायब होने की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के साथ लड़की को बरामद कर लिया है। टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि 1 जनवरी को 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली थी। लड़की के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी घर के पास से बिना बताए गायब हो गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू की। और परिजन ने अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां लड़की की तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल स्का।

पुलिस गांव के युवकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। और साथ ही मोबाइल के माध्यम से लड़की की तलाश करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि सीपत के जांजी गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी (19 वर्ष) और लड़की के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। पुलिस ने इस आधार पर जांजी गांव में दबिश दी, जहां पुलिस ने आरोपी जागेश्वर को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को वह अपने घर में ही रखा है। पुलिस ने उसके घर से लड़की को बरामद कर लिया। यह मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version