Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

14 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 45 वर्षीय युवक के चंगुल से छुड़ाया

बिलासपुर :  45 वर्षीय युवक ने शादी करने का झांसा देकर 14 साल की नाबालिक किशोरी को भगा कर ले गया था। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया । सकरी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म व पक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की नाबालिक किशोरी 22 जून 2022 को गायब हो गई थी। स्वजन इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। साथ ही साथ आशंका जताई जा रही है कि कोई बहला फुसला कर नाबालिग को अपने साथ ले गया है।

जांच के दौरान सकरी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि किशोरी चोरभट्ठी के बल्गीपारा के रहने वाले बजरंग वस्त्रकार के साथ है। पुलिस की टीम खोजबीन कर बजरंग को गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त कराया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपित बजरंग द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी। इसके बाद उसे लेकर दिल्ली चला गया था। वहां भी दुष्कर्म करता रहा।

Exit mobile version