Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुई अब तक 1266.3 मि.मी. औसत वर्षा

रायपुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार 1 जून 2022 से अब तक राज्य में 1266.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बता सड़े की राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज सात अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2418.5 मिमी औसत वर्षा और सरगुजा में जिले में सबसे कम 600.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

वही राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक सूरजपुर में 1015.0 मिमी, बलरामपुर में 1032.1 मिमी, जशपुर में 1060.4 मिमी, कोरिया में 882.8 मिमी, रायपुर में 928.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1176.0 मिमी, गरियाबंद में 1269.2 मिमी, महासमुंद में 1163.9 मिमी, धमतरी में 1316.3 मिमी, बिलासपुर में 1458.0 मिमी, मुंगेली में 1321.0 मिमी, रायगढ़ में 1224.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1382.8 मिमी, कोरबा में 1225.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1081.4 मिमी, दुर्ग में 980.4 मिमी, कबीरधाम में 1132.6 मिमी, राजनांदगांव में 1228.0 मिमी, बालोद में 1294.6 मिमी, बेमेतरा में 723.3 मिमी, बस्तर में 1821.8 मिमी, कोण्डागांव में 1280.9 मिमी, कांकेर में 1547.5 मिमी, नारायणपुर में 1462.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1817.8 मिमी और सुकमा में 1609.9 मिमी औसत वर्षा दर्जकी जा चुकी है ।

Exit mobile version